फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand ritual (Mahayajna) was performed at the Jayanti Mata Shaktipeeth with prayers for world peace.

Meerut News: विश्व शांति की कामना के साथ जयंती माता शक्तिपीठ में हुआ महायज्ञ

Sun, 28 Jun 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
A grand ritual (Mahayajna) was performed at the Jayanti Mata Shaktipeeth with prayers for world peace.
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में यज्ञ करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में रविवार को विश्व शांति, जनकल्याण और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूर्ण आहुति अर्पित की और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
महायज्ञ का आयोजन मथुरा-वृंदावन से पधारीं महामंडलेश्वर साध्वी स्पंदनी हनुमंती देवी के सानिध्य में शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार, मठ पुरोहित दिनेशानंद एवं आचार्य मुकेश शांडिल्य ने श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। सुदेश कुमार ने बताया कि वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी स्पंदनी हनुमंती देवी ने कहा कि वर्तमान समय में मानवता के कल्याण, सामाजिक समरसता और विश्व शांति के लिए आध्यात्मिक चेतना का जागृत होना आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed