{"_id":"6a37d0534de15cee6f0fe846","slug":"a-grand-procession-of-baba-barfani-was-taken-out-it-was-welcomed-with-a-shower-of-flowers-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1223874-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन धर्म के सिद्धांत विश्व शांति के लिए आज भी प्रासंगिक : ऋतुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन धर्म के सिद्धांत विश्व शांति के लिए आज भी प्रासंगिक : ऋतुराज
विज्ञापन
- भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-5 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को आईएमए भवन बच्चा पार्क में हुई। जैन मिलन मेरठ महान एवं जैन मिलन महिला ज्योति की ओर से यह आयोजन किया गया।इसमें भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन ऋतुराज ने कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत आज भी विश्व शांति, अहिंसा और समृद्धि के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि यदि विश्व को विकास के साथ शांति बनाए रखनी है तो जैन धर्म के सिद्धांतों को अपनाना होगा। उन्होंने 27 जून को आयोजित होने वाली वर्चुअल रैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया बताया कि इसमें जैन मिलन के प्रत्येक सदस्य से संवाद किया जाएगा। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन एडवोकेट ने की। संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन राजकमल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन अनिल कुमार जैन ने किया। वीर हेमंत कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। युवा सदस्यों ने नाटिका और बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से जैन सम्राटों के जीवन को प्रस्तुत किया। विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने जैन समाज, जैन सम्राटों और संगठन की गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन हॉस्पिटल सरधना के अध्यक्ष विपिन जैन एवं अनिल कुमार जैन को मिलन गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जैन मिलन मेरठ महान के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री चंचल जैन, जैन मिलन महिला ज्योति की अध्यक्ष सीमा जैन एवं मंत्री अंजू जैन ने सभी का आभार जताया।