{"_id":"6ad2168d5fafe99ee600ff60","slug":"a-grand-bharat-milap-procession-will-take-place-on-october-22-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1331623-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 22 अक्तूबर को भव्य भरत मिलाप यात्रा निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 22 अक्तूबर को भव्य भरत मिलाप यात्रा निकलेगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गठित भव्य भरत मिलाप समिति की पत्रकार वार्ता दिल्ली रोड स्थित होटल में हुई। इसमें मुख्य संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि 22 अक्तूबर को भरत मिलाप का मंचन होगा। पंजाया स्थित शिव मंदिर से भगवान राम और अनाज मंडी स्थित मंदिर से भरत-शत्रुघ्न चलेंगे। शारदा रोड स्थित शिव पैलेस के बाहर राम-भरत का मार्मिक मिलन होगा। इसके बाद वनवासी राम राजाराम का स्वरूप धारण करेंगे।
अध्यक्ष विनीत गोयल ने बताया कि इस बार यात्रा में 13 डोले, बैंड, नफीरी और शहनाई आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा शारदा रोड, दिल्ली गेट चौराहा, ब्रह्मपुरी मोड़, ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग, इंदिरा नगर, शिव शक्ति नगर, माधवपुरम और प्रेम विहार होते हुए हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जाएगा। वार्ता में अतुल दीक्षित, अमन सिंगल सहित अन्य मौजूद रहे।