{"_id":"5e4c49fe8ebc3ef26b280ed6","slug":"a-glimpse-of-indian-culture-will-be-seen-in-art-carat-jewelery-meerut-news-mrt469689844","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्ट कैरेट ज्वेलरी में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्ट कैरेट ज्वेलरी में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
विज्ञापन

मेरठ। देवदास, मानसून वेडिंग, कामसूत्र, जोधा-अकबर, रामलीला, पद्मावत और बाजीराव-मस्तानी जैसी फिल्मों में डिजाइनर ज्वेलरी के जरिए खास पहचान बनाने वाली डिजाइनर आशा कमल मोदी की मंगलवार को भारतीय संस्कृति पर आधारित नई ज्वेलरी रेंज पेश की गई। इस ज्वेलरी संग्रह में भारतीय व पश्चिमी देशों की परंपराओं का खासा समावेश देखने को मिलेगा। 19 व 20 फरवरी को प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें रत्नों से सुसज्जित आभूषण शामिल होंगे।
गढ़ रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता में आर्ट कैरेट के महाप्रबंधक एसपी गौतम ने बताया कि डिजाइनर आशा कमल मोदी ने पश्चिमी देशों खासकर भारत और अमेरिकन डायमंड यानी जिरकन के नेकलेस, बाली, टॉप्स, कड़े, बाजूबंद, मांग, टीका के गुट्टापुसुल हार, मंदिर, नृत्य आभूषण को गहनों के रूप में संग्रहीत कर ज्वेलरी प्रेमियों के लिए पेशकश की है। मुगल, डेक्कन और यूरोपियन शैली को भी साधने का काम किया गया है। एक हजार से अधिक डिजाइन देखने को मिलेंगे। पूरी श्रृंखला का मूल्य दो हजार रुपये से 75 हजार रुपये के बीच है। प्रेसवार्ता में रीना, राजश्री, ऊषा बाली, केके राउत और कैलाश भी मौजूद रहे।