फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A glimpse of folk arts seen in dance performances

Meerut News: नृत्य की प्रस्तुतियों में दिखी लोक कलाओं की झलक

Tue, 16 Sep 2025 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of folk arts seen in dance performances
सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां
- सीसीएसयू में दीक्षोत्सव के तहत लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद की ओर से दीक्षोत्सव के तहत मंगलवार को लोक नृत्य प्रतियोगिता के अंतिम चरण का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबंधित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य की अनूठी प्रस्तुतियां देकर सभी को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. सिद्दीकी और डॉ. विवेक कुमार ने किया। इसके बाद प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर देश के विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली। उत्तराखंड के लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति, राजस्थान की रंगत, पंजाब का गिद्धा, हरियाणा के पारंपरिक नृत्य, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छटा और उत्तर प्रदेश की रासलीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचिका सिंह और अभिनव नृत्यशाला से अंजना भारद्वाज शामिल रहीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इतिहास विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रासलीला और ललित कला विभाग के यश आनंद द्वारा महाराष्ट्र की संस्कृति पर आधारित नृत्य को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एमबी पीजी कॉलेज दादरी की छात्राओं ने गिद्धा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। प्रो. अंशु अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

सीसीएसयू में दीक्षो उत्सव के दौरान हुई सांस्कृतिक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed