फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl of Saharanpur demand security by video viral from chief minister yogi and police officers

'अपहृत' युवती बोली- मैं बालिग हूं, मर्जी से जीना चाहती हूं, मुख्यमंत्री जी मदद कीजिए

Sun, 04 Aug 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 04 Aug 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
A girl of Saharanpur demand security by video viral from chief minister yogi and police officers
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जनपद में पांच दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को जहां झूठा बताया, वहीं परिजनों से जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर युवती द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है।

विज्ञापन

 
अंबेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब 15 दिन पूर्व पांच लोगों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगवा की गई युवती की बरामदगी को लेकर परिजनों के अलावा भाकियू कार्यकर्ता भी पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे थे। शनिवार को अपहृत युवती ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस के आला अफसरों को संबोधित एक वीडियो वायरल की है, जिसमें युवती कहती नजर आ रही है कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से घर से गई है। 
विज्ञापन


वह कहती है कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। लड़की ने कहा, मैं पूरे होश हवास में बोल रही हूं कि मुझे अपने परिवार वालों से जान का खतरा है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसे उसके परिजनों ने बचपन से ही कैद करके रखा है। उसे न तो स्कूल जाने की आजादी थी और न ही अपनी मर्जी से कोई काम करने की, जो उसे स्वीकार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती थी, जो उसका अधिकार है। उसकी वजह से किसी को प्रताड़ित न किया जाए और न ही किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई की जाए। लड़की ने कहा कि उसके परिजन उसके बारे में गलत सोच बना कर बैठे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह परेशान व लाचार है। लड़की ने वीडियो में अपने मानवीय अधिकारों की रक्षा की दुहाई देते हुए मांग की है कि उसके परिवार वालों व अन्य को उसके विरुद्ध कोई भी आक्रामक कार्रवाई न करने की चेतावनी दी जाए। 

बता दें कि लड़की ने वीडियो में अपने नाम व पूरे पते का भी उल्लेख किया है। वीडियो के संबंध में नकुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी का कहना है कि लड़की का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है, लेकिन उसकी बरामदगी के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए जाने वाले लड़की के बयान ही मान्य होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed