फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl committed suicide by hanging herself in Hastinapur of Meerut, police found suicide note

Meerut: बेटी की लाश देख उड़े परिजनों के होश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट, मृतका ने लिखी आत्महत्या की ये बड़ी वजह

Wed, 15 May 2024 05:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2024 05:39 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में एक युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड मिला है। मृतक युवती ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह बताई है।

विज्ञापन
A girl committed suicide by hanging herself in Hastinapur of Meerut, police found suicide note
मेरठ में एक युवती ने आत्महत्या की। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि युवती के परिजन मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे, इसी दौरान उसने अपने घर में लगे पंखे में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। वहीं, परिजन जंगल से वापस लौटे तो दरवाजा बंद देखकर वह घबरा गए। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो युवती को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका देख सभी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस को युवती के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का आरोप एक युवक पर लगाया है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर चल रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed