फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl changed her religion to marry a lover in Baghpat and demanded action from the police

यूपी: युवती ने धर्म बदलकर प्रेमी से रचाई शादी, एएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 02 Apr 2019 09:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
A girl changed her religion to marry a lover in Baghpat and demanded action from the police
सांकेतिक तस्वीर

बागपत में काठा गांव के ईंट भट्ठे पर रहने वाली युवती ने धर्म बदलकर प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। इससे पहले उन्होंने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में धर्म परिवर्तन किया और हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई। आरोप है कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से युवती के परिजनों ने युवक के अपहरण की कोशिश की। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश दिखाते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई।

विज्ञापन


अधिवक्ता सुमेर सिंह ने बताया कि शामली निवासी ओमपाल सिंह करीब 25 साल से काठा गांव के पास ईंट भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता है। बेटे बिजेंद्र को भट्ठे पर रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती सुहाना से प्रेम प्रसंग हो गया। दो सप्ताह पहले प्रेमी युगल घर से भाग निकले। 25 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में युवती ने धर्म बदलकर अपना नाम शारदा रख लिया और प्रेमी बिजेंद्र से हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार शादी रचा ली। दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई। 
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट से सुरक्षा के आदेश पर वे वापस घर लौटने लगे। जब वे इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो उन्हें युवती के परिजनों ने घेर लिया। परिजनों ने युवक के अपहरण की कोशिश की। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचार्ई। दोनों ने मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर हाईकोर्ट के आदेश दिखाते हुए एएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed