{"_id":"5edd3d788ebc3e90541ffdee","slug":"a-gang-made-in-unnao-and-spread-a-fraud-in-the-west-meerut-news-mrt4853588200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: देवरिया का देवेंद्र मिश्रा ने उन्नाव में गैंग बनाकर वेस्ट में फैलाया था ठगी जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: देवरिया का देवेंद्र मिश्रा ने उन्नाव में गैंग बनाकर वेस्ट में फैलाया था ठगी जाल
Mon, 08 Jun 2020 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 150 लोगों से 7.75 करोड़ रुपये ठगने वाले गैंग के सरगना देवेंद्र मिश्रा की तलाश में मेरठ पुलिस लग गई है। वह देवरिया का रहने वाला है और उन्नाव में गैंग बनाकर वेस्ट यूपी के युवकों को ठगता है।
विज्ञापन
भावनपुर निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर दौराला पुलिस ने उन्नाव के सतेंद्र और अनुज को शनिवार गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना देवेंद्र मिश्रा देवरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
उन्नाव में गैंग बनाकर वेस्ट यूपी के बेरोजगार युवकों को निशाना बनाया। रविवार को दौराला पुलिस ने सत्येंद्र व अनुज को कोर्ट में पेश किया। वहां से अस्थायी जेल भेजे गए। वहीं, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि गैंग के सरगना देवेंद्र मिश्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की है।
विज्ञापन
पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी। युवकों से ठगी गई रकम भी बरामद करेगी। उक्त दोनों आरोपियों ने बताया कि भाजपा के एक नेता से देवेंद्र मिश्रा के गहरे संबंध है। उसके जरिए वेस्ट यूपी में गैंग चला रहा है। पुलिस उक्त नेता का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।