{"_id":"588068d14f1c1b1d2cefe034","slug":"a-gang-caught-making-illegal-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्टल बनाने वाला गैंग पकड़ा, बरामद हुआ इतना असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्टल बनाने वाला गैंग पकड़ा, बरामद हुआ इतना असलहा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 19 Jan 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस और एसओजी ने अवैध पिस्टल बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनसे तीन पिस्टल बरामद हुई हैं, जिनमें दो .32 बोर और एक नाइन एमएम की हैं। इनकी निशानदेही पर फैक्ट्री से 600 अर्धनिर्मित पिस्टल की मैगजीन, असलहा बनाने के उपकरण और दो कारतूस भी मिले हैं। यह हथियार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार किए जा रहे थे। जो वेस्ट यूपी, उत्तरांचल और पूर्वांचल में सप्लाई होने थे।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए बदमाश सुलेमान निवासी दक्षिणी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट मेरठ और सुनील कुमार निवासी शताब्दीपुरम कविनगर हैं। सुलेमान पहले भी थाना लिसाड़ी गेट से अवैध असलहा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। इसका हिस्ट्रीशीटर भाई समीर मेरठ जेल में बंद है, जबकि दूसरा भाई बिलाल भी हथियार बनाने में माहिर है।
विज्ञापन