फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A friend had murdered Krishna over a dispute regarding the purchase of a beer bottle.

Meerut News: बीयर बोतल खरीदने के विवाद में दोस्त ने की थी कृष्ण की हत्या

Fri, 17 Jul 2026 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A friend had murdered Krishna over a dispute regarding the purchase of a beer bottle.
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्ण त्यागी (23) की हत्या के मामले का शुक्रवार को खुलासा करते हुए उसके दोस्त आरोपी हर्ष उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कृष्ण ने आरोपी से एक बीयर की बोतल खरीदने के लिए कहा था। आरोपी ने टूटी हुई बीयर की कांच की बोतल से कृष्ण के पेट पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की थी।
दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी निवासी आकाश त्यागी ने टीपीनगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका छोटा भाई कृष्ण त्यागी 12 जुलाई को हर्ष उर्फ गोलू के बुलाने पर घर से गया था। रास्ते में दोनों को अंकुर मिल गया था। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों खाना खाने के लिए पूठा चला गए थे।
विज्ञापन

वापस लौटते समय बाइक पूठा के पास गिर गई थी। इस पर आरोपी ने कृष्ण युवक को गाली दे दी थी। इसके बाद वह वापस देवलोक कॉलोनी पहुंचे। अंकुर अपने घर चला गया। कृष्ण ने आरोपी से एक बीयर दिलाने के लिए कहा। दोनों के बीच बीयर खरीदने को लेकर दोबारा से कहासुनी हो गई। आरोपी ने गुस्से में पास में टूटी हुई बीयर की कांच की बोतल उठाकर कृष्ण के पेट पर वार कर दिया था। आरोपी ने अपने साथी को उसके घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। परिजन उसे लेकर घर आ गए थे। यहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में लग गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हर्ष उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त टूटी कांच की बीयर भी बरामद की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed