{"_id":"66f72f1a2f3451c91b05f234","slug":"a-flurry-of-promises-in-the-district-bar-elections-will-provide-health-insurance-and-other-facilities-meerut-news-c-28-1-bag1001-119051-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिला बार चुनाव में वादों की झड़ी, स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सुविधा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिला बार चुनाव में वादों की झड़ी, स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सुविधा देंगे
Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चार अक्तूबर को होने वाली चुनाव में प्रत्याशियों ने वादों की झड़ी लगा दी है। अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा कराने, युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण कराने से लेकर अन्य वादे भी करते नजर आ रहे हैं। अब चुनाव में एक सप्ताह बाकी रह गया है, जिसके चलते प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
-- --
अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा और चैंबरों का निर्माण प्राथमिकता
जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा अपने स्तर पर सहयोग राशि भी एकत्र की जाएगी। किसी भी बीमारी में सहायता के लिए सहायता कोष का गठन होगा और चैंबरों का निर्माण कराया जाएगा। महिला अधिवक्ताओं की समस्या का निराकरण कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की जाएगी। - नीरज सिंह, प्रत्याशी
-- -- -- --
जूनियर अधिवक्ताओं से वसूली बंद कराई जाएगी
वादकारियों और जूनियर अधिवक्ताओं से होने वाली अवैध वसूली बंद करना, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं के लिए अधूरे पड़े चैंबरों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर अधिवक्ताओं के हित में कार्य कराए जाएंगे। - अनिल शर्मा, प्रत्याशी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए की रक्षा की जाएगी और जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा जिला बार भवन, पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। अधिवक्ताओं के निधन पर मिलने वाली सहायता राशि दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएगी। - विजयपाल तोमर, प्रत्याशी।
-- -- --
पांच अक्तूबर को घोषित होगा परिणाम
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि चार अक्तूबर की सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद पांच अक्तूबर की सुबह मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।