फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fire broke out in Sahuvala forest in Bijnor and the many officers is on the spot

यूपी: साहूवाला के जंगल में फिर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद भी वन विभाग नाकाम

Wed, 08 May 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Sahuvala forest in Bijnor and the many officers is on the spot
साहूवाला के जंगल में फिर लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में साहूवाला रेंज के शाहनगर कुराली बीट से लेकर इनायतपुर बीट तक लगी भीषण आग ने चार किलोमीटर एरिया को अपनी चपेट में ले लिया है। वन विभाग कड़ी मशक्कत के बाद भी आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। वनों में आग की लपटों से बचने के लिए वन्य जीवों ने आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर लिया है। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


साहूवाला वन क्षेत्र के शाहनगर कुराली और इनायतपुर बीट के जंगल में मंगलवार दोपहर में लगी भीषण आग ने दोनों बीट के लगभग चार किलोमीटर वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। आग से बड़े स्तर पर वन संपदा जलकर नष्ट हो रही है। दोपहर के समय में तो आग ने विकराल रूप धारण कर रखा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वह कई बार आग पर काबू पाने के लिए चौकी पर जाकर अवगत करा चुके हैं, लेकिन पर विभाग के कर्मचारियों की उपेक्षा से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। करन सिंह, विकास कुमार, कावेंद्र सिंह, मुखराम सिंह, केपी सिंह ने बताया कि वनों में तीसरी बार आग लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। आग से वन्यजीव जंगल से निकल कर गांवों की ओर से रुख कर रहे हैं। वन्य जीवों के खतरे की वजह से लोगों ने जंगलों में काम करने को जाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

कृपाल सिंह, करण सिंह, शिवम कुमार, दिनेश कुमार, मोहन सिंह, सत्यपाल सिंह, जगदेव सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह आग वन क्षेत्र से खेतों की ओर बढ़ रही है। अगर खेतों की और आग बढ़ गई तो गन्ने की पैड़ी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। जिसके चलते किसान अपने खेतों पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से आग पर काबू पाने की मांग की है। शाह नगर कुराली की चौकी पर तैनात वनरक्षक राजेंद्र सिंह, चौकीदार शेर सिंह ने बताया कि इस भीषण आग में वह दो बार घिर गए। चारों और धूआं ही धूआं हो रहा है। बमुश्किल से आग के घेरे से बाहर निकल पाए, आग बुझाते समय उनके कपड़े भी जल गए। लेकिन शीघ्र ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंगने वाले जीव जंतुओं की प्रजाति जलकर हो रही हैं नष्ट 
वन क्षेत्र में रेंगने वाले जीव जंतुओं सांप, बिच्छू, कीड़े, मकोड़े आदि की प्रजाति इस आग से जलकर नष्ट हो रही हैं। गौरैया आदि पक्षियों के घोंसले भी जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगली जानवर आग से बिलबिला कर आबादी क्षेत्र की तरफ पलायन कर रहे हैं। वन विभाग ने शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो यह आग भारी तबाही मचा सकती है। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आग को बुझा लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed