{"_id":"69fcce778e1f9f36ed0a8dd5","slug":"a-fight-broke-out-between-a-councillor-and-a-lineman-on-tehsil-road-with-both-parties-filing-complaints-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112256-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील रोड पर सभासद और लाइनमैन में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील रोड पर सभासद और लाइनमैन में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला सुलेमान शाह में लाइनमैन और सभासद में मारपीट के मामले को लेकर थाने पहुंचे दोनों प
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड स्थित सुलेमान शाह मोहल्ले में बृहस्पतिवार को सभासद और ऊर्जा निगम के लाइनमैनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला सुलेमान शाह निवासी सभासद फरमान अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लाइनमैन चेकिंग के नाम पर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करते हैं। बृहस्पतिवार को दो लाइनमैन उनके वार्ड में पहुंचे। पूछताछ करने पर लाइनमैनों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए।
वहीं लाइनमैन राहुल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लाइन ट्रिपिंग की शिकायत मिलने पर वह अपने साथी के साथ फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे। लाइन चेकिंग के दौरान सभासद और उनके समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। ऊर्जा निगम के एसडीओ रुपेश कुमार, जेई संजीव कुमार समेत अन्य कर्मचारी भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।