फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fierce fire broke out in a clothing showroom in Najibabad

बिजनौर : नजीबाबाद में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
A fierce fire broke out in a clothing showroom in Najibabad
fire in showroom - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद कस्बे के बाजार कल्लूगंज में कपड़ों के शोरूम दास इंपोरियम में मंगलवार शाम करीब साढे़ पांच बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। पुलिस और दमकल कर्मियों ने एहतियातन आसपास की दुकानें और मकानों को खाली करा लिया। नजीबाबाद के अलावा बिजनौर और किरतपुर से पहुंची दमकल आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। नगर पालिका से भी पानी के टैंकर मंगवाए गए। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। रात करीब साढे़ नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन



कस्बे के घने बाजार कल्लूगंज में साड़ियों और कपड़ों का दो मंजिला शोरूम दास इंपोरियम है। मंगलवार देर शाम करीब साढे़ पांच बजे शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अग्निशमन दल पहुंचने से पूर्व प्रतिष्ठान स्वामी रिंकू, बॉबी, क्षेत्रीय कारोबारियों तरूण अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अंकुर, अमित कुमार, वरुण कुमार सहित आसपास के लोगों ने प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग को आसपास फैलने से रोकने और सबमर्सिबल पंप से पानी का छिड़काव किया। तहसीलदार और थाना प्रभारी ने आसपास शोरूम के भूतल व आसपास की दुकानों को खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसपी देहात संजय कुमार, एडीएम वीके गौड़, एसपी सिटी डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम धनश्याम वर्मा, सीओ नगीना आरके श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शोरूम के मालिक कस्बे में एक और शोरूम खोलने की तैयारी कर रहे हैं, उसके लिए खरीदा गया माल भी यही पर रखा हुआ था। लाखों रुपये कीमत के कपड़े और साड़ियां जलने की बात सामने आ रही है।
 

नजीबाबाद में कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना के वारे में जानकारी लेते डीएम और एसपी।

नजीबाबाद में कपड़े की दुकान में आग लगने की घटना के वारे में जानकारी लेते डीएम और एसपी।- फोटो : BIJNOR

 

एक घंटा लगा दमकल को मौके पर पहुंचने में
जिस समय आग लगी, उस समय अग्निशमन दल नजीबाबाद से लगभग 40 किलोमीटर दूर बालावाली की जंगल में आग बुझा रहा था। वहां से अग्निशमन दल को पहुंचने में करीब एक घंटा लगा, तब तक आग काफी भड़क चुकी थी।

पुलिस ने क्षेत्र को किया सील
बाजार कल्लूगंज के घने क्षेत्र में लगी भीषण आग के बाद पुलिस ने दुपहिया वाहनों और राहगीरों को घटनास्थल क्षेत्र में न जाने का एलान किया और क्षेत्र को सील कर दिया।

शार्ट सर्किट से आग लगे की आशंका
दूसरी मंजिल पर रखे स्टेबिलाइजर में हुए शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। इसके बाद बाग की लपटे तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गई। दूसरी और तीसरी मंजिल पर कपड़े, जेनरेटर, तेल और कबाड़ के गत्ते रखे थे, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। 

अंदर तक नहीं पहुंच पाई दमकल
जिस शोरूम में आग लगी, वह बाजार कल्लू गंज की मुख्य सड़क पर स्थित चौराहे से करीब 20 फीट अंदर गली में है और वहां तक दमकल नहीं पहुंच पा रही थी। मुख्य सड़क से पाइप अंदर पहुंचाए गए। घना बाजार और संकरी गली होने के कारण भी आग बुझाने में दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed