फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A father sexually assaulted his daughter in Janikhurd of Meerut and police registered case against accused

बाप-बेटी का रिश्ता तार-तार: कलयुगी पिता ने बार-बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने ऐसे बयां किया दर्द, कार्रवाई शुरू

Mon, 29 Jan 2024 09:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

Meerut News : बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए कलयुगी पिता ने बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
A father sexually assaulted his daughter in Janikhurd of Meerut and police registered case against accused
पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी बाप ने तार-तार कर दिया। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कलयुगी पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री को घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन


वहीं, पीड़िता ने घटना को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए जिलाधिकारी और एसपी से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पीड़िता का पता लगाकर उसकी मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

बताया गया कि जानी क्षेत्र में रविवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र और वीडियो वायरल हुआ। इस पत्र और वीडियो में एक नाबालिग लड़की जिलाधिकारी और एसपी से न्याय की मांग कर रही है। वायरल पत्र में लिखा है कि वह अपने घर में छोटी बहन के साथ अकेली है। उसकी मां लखनऊ गई हुई है। उसका पिता 15 जनवरी से लगातार उसे रात में अपने साथ सुलाता है। इस दौरान पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। इस बात को किसी से बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वहीं, पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पत्र की जांच की गई। जांच में पता चला कि जानी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की द्वारा यह वीडियो वायरल की गई थी। पुलिस ने लड़की से पत्र के बारे में जानकारी की तो उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed