फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A farmer crossing the road was crushed to death by a truck

Meerut News: सड़क पार कर रहे किसान की ट्रक से कुचलकर कर मौत

Tue, 21 Jan 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A farmer crossing the road was crushed to death by a truck
मेरठ करनाल हाईवे पर दबथुआ में हादसे में मौत के बाद मौजूद भीड़। ग्रामीण
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव में सोमवार देर रात सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय किसान की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क के दोनों ओर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

गांव दबथुवा निवासी सुनील (45) पुत्र सुक्खे रात करीब 10 बजे हाईवे पर स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय उसे मेरठ से शामली की ओर तेज रफ्तार जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क के दोनों ओर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने रोड के दोनों ओर जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के आश्वासन भीड़ शांत हुई। इसके बाद जाम खुलवाया गया। वहीं, किसान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed