फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A drunk driver drove a bus at high speed in Tejgarhi, hitting an e-rickshaw and two cars, injuring eight.

Meerut News: तेजगढ़ी पर नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार में बस दौड़ाई, ई-रिक्शा और दो कार में टक्कर मारी, आठ घायल

Sun, 19 Apr 2026 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A drunk driver drove a bus at high speed in Tejgarhi, hitting an e-rickshaw and two cars, injuring eight.
- घायलों में दो महिलाएं, तीन की हालत गंभीर, लोगों ने धुनाई कर चालक को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार दोपहर नशे में धुत चालक ने प्राइवेट बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। चालक ने पहले एक ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मारी। जिसके चले ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठी दो महिला समेत पांच लाेग घायल हो गए। चालक ने आगे जा रही दो कार में भी टक्कर मार दी। एक फल के ठेले का सामान भी गिर गया। दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। लोगों ने बस को घेरकर चालक को पकड़ लिया। जिसकी धुनाई करने के बाद मेडिकल पुलिस को सौंप दिया। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई गई है। ई-रिक्शा चालक की ओर से बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी है।
रविवार दोपहर जयभीम नगर निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज पाल जेल चुंगी से सवारी लेकर गढ़ रोड पर जा रहा था। दो महिला समेत पांच सवारी ई-रिक्शा में बैठे हुए थे। तेजगढ़ी चौराहे पर ग्रीन सिग्नल होते ही जैसे ई-रिक्शा आगे बढ़ा पीवीएस की ओर से आती मेरठ-बुलंदशहर मार्ग की तेज रफ्तार वोल्वो बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इससे ई-रिक्शा पलट गया है। इसके नीचे चालक मनोज पाल, फूलबाग कालोनी निवासी शैलेश तिवारी, जयभीम नगर निवासी सजोन, मेडिकल कालेज की स्टाफ नर्स अनुराधा व सीमा निवासी जागृति विहार दबकर घायल हो गए। शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाए। ई-रिक्शा बस के नीचे आने से बच गई। इसके बाद ई-रिक्शा के साइड से बस लेकर चालक भागने लगा। बस में 50 से ज्यादा सवारी थी। तेजगति से भागने का प्रयास कर रहे चालक ने आगे जा रही दो कार में पीछे से टक्कर मार दी। एक रिट्ज कार टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े फल के ठेले से टकरा गई। ठेला पलट गया और विक्रेता राजकुमार भी घायल हो गया। कार चालक मयूर विहार दिल्ली निवासी प्रशांत, उसके पिता पिता एस.एन. दीक्षित व मां विमला दीक्षित भी घायल हो गए। वे मेरठ में एक शोक सभा में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन

कार हो गई क्षतिग्रस्त
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी आई-10 कार का चालक दुर्घटना के बाद रुका और फिर कार लेकर चला गया। टक्कर लगते ही बस में बैठे यात्रियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बस को घेरकर रोका। लोगों ने चालक बुलंदशहर के डिबाई निवासी फुरकान को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। तेजगढ़ी चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने उसे बचाकर हिरासत में लिया। बाद में बस व चालक को थाना मेडिकल भेजा गया। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। अनुराधा को परिजनों ने लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मनोज, सनोज व शैलेश की हालत गंभीर बताई गई। सीमा प्राथमिक उपचार के बाद घर चली गई। दुर्घटना के बाद तेजगढ़ी चौराहा पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। तमाशबीनों की भी भीड़ लग गई, जिसको पुलिस ने लाठी फटकार कर हटाया। बाद में पुलिस ने बस, कार व ई-रिक्शा हटाकर आवागमन शुरू कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक नशे में है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article