{"_id":"68152d6596f1ffb23b0dff0f","slug":"a-dog-bites-a-young-man-in-kaserukheda-people-create-ruckus-meerut-news-c-14-1-mrt1004-850119-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेरूखेड़ा में कुत्ते ने युवक को काटा, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसेरूखेड़ा में कुत्ते ने युवक को काटा, लोगों का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। कसेरूखेड़ा में शुक्रवार शाम 4:30 बजे आवारा कुत्ते ने 21 वर्षीय अनुज को काट लिया। युवक ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कुत्तों को भगाया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सूचना देने के बावजूद निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने हंगामा किया।
कसेरूखेड़ा निवासी अनिल कुमार के पुत्र अनुज बाइक से जा रहे थे। घर से 200 मीटर की दूरी पर आवारा कुत्ते रास्ते में बैठे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने अनुज के पैर में काट लिया। शोर मचाने पर कुत्ता बाइक के पीछे भागने लगा। अनुज बाइक से गिरने से भी बाल-बाल बच गया। कुछ दूरी पर जाकर अनुज ने बाइक रोक दी।
लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा और अनुज को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने हंगामा कर अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कुत्तों को एंटी रेबीज और नसबंदी की कार्रवाई करने का अभियान चल रहा है।