{"_id":"68869579c692b2fd19071f1f","slug":"a-dog-attacked-and-injured-a-boy-in-chandralok-meerut-news-c-14-1-mrt1051-929788-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रलोक में बालक को कुत्ते ने हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रलोक में बालक को कुत्ते ने हमला कर घायल किया
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में आवारा कुत्ते ने नौ साल के मासूम बालक समर्थ पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के समय बालक दुकान पर सामान लेने जा रहा था। बालक को भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया। पैर में काटने के कारण दस टांके लगे हैं।
चंद्रलोक कॉलोनी वार्ड 51 निवासी हिमांशु का बेटा समर्थ रविवार दोपहर को दुकान से सामान लेने गया था। पार्क नंबर दो के पास पहुंचने पर आवारा कुत्ते ने समर्थ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के पैर का मांस नोंच लिया। मासूम के चिल्लाने पर कॉलोनी के लोग दौड़कर उस ओर आए और बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद आवारा कुत्ता वहां से भाग गया। लहूलुहान हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया पार्षद राजेंद्र उपाध्याय का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम को लिखकर दिया गया, मगर आवारा कुत्ते पकड़े नहीं जा सके।
-- -- --