Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A deliberation on the creation of a 'Sanatan Rashtra' (eternal nation) will take place tomorrow at Subharti.

Meerut News: सुभारती में कल को होगा सनातन राष्ट्र निर्माण पर मंथन

Mon, 02 Nov 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
A deliberation on the creation of a 'Sanatan Rashtra' (eternal nation) will take place tomorrow at Subharti.
संगोष्ठी में आचार्य प्रमोद कृष्णम होंगे मुख्य अतिथि, राष्ट्र अनुभूति के विस्तारित संस्करण का होगा विमोचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चार नवंबर को सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें जनरेशन अल्फा और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने पर विचार-विमर्श होगा।
संगोष्ठी में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि होंगे। इसमें वक्ता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखेंगे। साथ ही आधुनिकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण की ओर से लिखित एवं संपादित पुस्तक राष्ट्र अनुभूति के विस्तारित संस्करण का विमोचन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर 21 अक्तूबर को आयोजित अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। महापर्व के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध लेखन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो. वीके मित्तल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज सहित अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों से संगोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed