फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A confluence of art, devotion and gaiety was seen in Ramlila Maidan

रामलीला मैदान में दिखा कला, भक्ति और उल्लास का संगम

Fri, 04 Jul 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A confluence of art, devotion and gaiety was seen in Ramlila Maidan
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
सरधना। नगर के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के अंतर्गत रामलीला मैदान के पंडाल में आयोजित अद्भुत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने नगरवासियों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजन में किया गया। इसमें स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा से मंच को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति, लोकनृत्य, भजन, कृष्ण लीला, और शिव तांडव जैसी विविध प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। बच्चों की मासूम मुस्कान और जोश से भरी प्रस्तुति ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की विशेष झलक रही अवी तिलकधारी टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान भोलेनाथ और राधा-कृष्ण की झांकी। इसे देखकर जनसमूह श्रद्धा और भक्ति से भर उठा। सजीव मूर्तियों से दिखते पात्रों और सधे हुए अभिनय ने श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव दिया।
विज्ञापन

मंच संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि पंडित आशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, प्रीतीश, मनीषा अहलावत, सतेंद्र भराला ने प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, सभासद आशीष त्यागी, वीरसिंह भाटी, फरमान अंसारी, अंजलि, नेहा टाली, साजिद मलिक, जियाउररहमान, दीपक जैन, रक्षित गर्ग, मुदित माहेश्वरी, काव्य बंसल, अंकुर गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, सुनील जैन, डॉ. एम. इदरीश, इरफान जावेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed