फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A century in the forgery from the government,

सरकारी साठगांठ से फर्जीवाड़े में शतक

Tue, 02 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
A century in the forgery from the government,
मेरठ---पुलिस लाइन सभागार मे थाना किठोर पुलिस द्रारा ट्रको की फर्जी आरसी बनाने बालो आरोपियो की जान?
सरकारी साठगांठ से फर्जीवाड़े में शतक, अंतर्राज्यीय गैंग बेनकाब
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पुलिस ने ऐसे अंतर्राज्यीय गैंग को बेनकाब किया है, जो बिजनौर एआरटीओ और बाबुओं की साठगांठ से फर्जीवाड़े में शतक लगा चुका है। वेस्ट यूपी में फर्जी आरसी पर 100 से ज्यादा ट्रक बेच चुके इस गैंग के छह बदमाश हत्थे चढ़े हैं। 15 ट्रक, कागजात और काफी सामान बरामद किया गया है। एसएसपी का दावा है कि बरामद ट्रकों की कीमत चार से साढ़े चार करोड़ के बीच है।
एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी देहात अविनाश पांडेय ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने ट्रक और अन्य वाहनों की फर्जी आरसी बनाकर बेचने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि फाइनेंस कंपनी की जिस गाड़ी की किश्त समय पर जमा नहीं होती थी, उन गाड़ियों को ये लोग सस्ते दामों पर खरीद लेते थे। उसके बाद फर्जी एनओसी व आरसी अन्य राज्यों से प्राप्त कर लेते थे। बिजनौर आरटीओ कार्यालय में बाबू से साठगांठ कर फाइनेंस की गाड़ी पर इंजन व चेसिस नंबर गुदवा देते थे। नई आरसी दो लाख रुपये में तैयार कराते थे और फाइनेंस वाली गाड़ी का चोरी का मुकदमा लिखवा देते थे। इन ट्रकों पर कूटरचित तरीके से नंबर डालकर बेच देते थे। किठौर व परतापुर से पुलिस ने 12 टायरा 11 ट्रक, दो कैंटर 10 टायरा और दो डंपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सरकारी मिलीभगत से फर्जीवाड़ा
एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और हरियाणा में फर्जी कागजात तैयार कर ट्रकों को बेचता था। आरोपी एआरटीओ बिजनौर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद आरटीओ कार्यालय में एक आरसी बनवाने के लिए दो लाख रुपये बाबू और अन्य को देते थे। पकडे़ गए ट्रकों की जालसाजी में आरटीओ बिजनौर कार्यालय के बाबू निहाल सिंह, बाबू किशोर व एआरटीओ आलोक कुमार भी शामिल थे। आरोपियों के कब्जे से 69 फाइलें कूटरचित दस्तावेजों की मिली हैं। महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों की 25 आरसी व 38 पहचान पत्र, 6 पेनकार्ड, 36 आधार कार्ड, 4 चेकबुक, एल्यूमीनियम की प्लेट, रबड़ की मोहरें, स्टांप पैड, 13 प्लेट गत्ते की, जिस पर अलग-अलग चेसिस नंबर लिखा है। इन्हें गाड़ी पर लगाकर आरटीओ आफिस में इनकी फोटो लगाकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराते थे। पांच इसी प्रकार की अन्य गत्ते की चेसिस प्लेट, जिन पर दोनों तरफ चेसिस नंबर लिखे हैं, बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
1. जावेद उर्फ भूरा उर्फ खालिद पुत्र मुजम्मिल निवासी जिसौरा थाना मुंडाली, हाल पता डासना थाना मसूरी गाजियाबाद
2. इश्तियाक पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला रफीक नगर थाना कोतवाली हापुड़
3. इमरान पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद
4. शकील पुत्र मसीता निवासी नाली पाड़ा मरकज मस्जिद के पास मसूरी गाजियाबाद
5. शाहनवाज पुत्र शेर अली एल ब्लॉक संजय नगर थाना कविनगर गाजियाबाद मूल निवासी सिकंदराबाद
6. रणजीत पुत्र महेंद्र पाल भरत विहार, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed