फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case was filed against three people for social distancing at the wedding ceremony.

यूपी: शादी समारोह में जुटी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
A case was filed against three people for social distancing at the wedding ceremony.
शादी समारोह में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शादी समारोहों में गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। लालकुर्ती स्थित बैजल भवन में शादी समारोह में मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर पुलिस ने भवन संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि बैजल भवन में चल रहे शादी समारोह में गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। सड़क पर बैंड-बाजे की धुन पर बराती जमा हैं। आतिशबाजी हो रही है। सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई है। शादी में शामिल लोगों की संख्या भीे ज्यादा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो बनाई और अफसरों को अवगत करा दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालकुर्ती बृजेश सिंह ने बताया कि कसेरूखेड़ा ऊंचा मोहल्ला निवासी वीर सिंह की बेटी की शादी के लिए ग्रास मंडी सदर बाजार निवासी राजू चौहान की बरात आई थी। शादी में शामिल लोगों की संख्या भी निर्धारित से काफी अधिक थी। बैजल भवन संचालक हेमंत बैजल से जब गाइडलाइन को लेकर बात की गई तो इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में स्वास्थ विभाग की टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर बंधक बनाया और...

एएसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि भवन संचालक हेमंत बैजल, लड़की और लड़के के पिता के खिलाफ गाइडलाइन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बैजल भवन किया जाएगा सील
बैजल भवन को सील किया जाएगा। बड़ी कार्रवाई की भी तैयारी हो रही है। पुलिस अन्य होटलों और विवाह मंडप संचालकों को इसी सिलसिले में नोटिस जारी कर रही है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed