ओमिक्रॉन का खौफ: विदेश से आए 41 लोगों समेत 4944 की जांच हुई, लैब टेक्नीशियन की बेटी मिली कोरोना संक्रमित
मेरठ में गुरुवार को कोरोना का एक मरीज मिला है। लैब टेक्नीशियन की बेटी को कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं विदेश से आए 41 लोगों समेत 4944 की जांच हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में 15 दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला है। यह स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन की 21 वर्षीय बेटी है। उसे जांच में कोरोना के पुष्टि हुई है। इससे पहले 24 नवंबर को डॉक्टर दंपती को कोरोना की पुष्टि हुई थी। टीम ने उसके परिवार व संपर्क वालों के सैंपल लिए हैं। गुरुवार को विदेश से आए 41 लोगों समेत 4944 की जांच हुई।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ है। 24 नवंबर से लेकर अब तक विदेश से 838 लोगों में 496 कई जांच हो चुकी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। इनके अलावा फोकस सैंपलिंग के तहत 500 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 66044 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था।
बिना जांच के नौ लोग विदेश लौटे
सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि जिले में विदेश से आए लोगों में नौ लोग ऐसे हैं, जो जांच होम से पहले विदेश चले गए, जबकि 17 लोग वे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है। या तो इनका मोबाइल नंबर में डिजिट कम है या फिर इनका पता नहीं मिला है। इनके अलावा कुछ ऐसे भी हैं जिनका पासपोर्ट मेरठ के पते पर बना है, लेकिन वे रहते दूसरे जिले में हैं।
यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
डेंगू के 13 केस सक्रिय
डेंगू का गुरुवार को कोई मरीज नहीं मिला। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1644 पहुंच गई है। इनमें से 1631 मरीज ठीक हो चुके हैं, 12 सक्रिय हैं। छह अस्पताल में हैं और सात घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
19883 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
मेरठ में गुरुवार को 183 बूथों पर 19883 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 75 हजार लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक 20 लाख 37 हजार 840 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 11 लाख 72 हजार 717 को दोनों डोज लग चुकी हैं। शुक्रवार को 186 बूथों पर 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।