शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फिर इसके बाद गर्भपात करा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेमी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
बेहट के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर पीड़िता रविवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद उसके पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता के ब्यान के उलट दर्ज की गई रिपोर्ट
पीड़ित युवती ने पुलिस को बयान दिया था कि प्रेमी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने से वह गर्भवती हो गई थी। इस पर उसका उसके मोहल्ले में ही रहने वाले दूसरे युवक ने आरोपी युवक से मिलकर कस्बे में क्लीनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर के पास ले जाकर गर्भपात करा दिया गया था। पीड़िता ने आरोपी युवकों और महिला डॉक्टर का नाम भी पुलिस को अपने बयान के दौरान बताया था, आरोप है कि पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में महिला चिकित्सक और उसके पास ले जाने वाले युवक का नाम नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें: भरी पंचायत में प्रेमिका को मारी लात, थाने पहुंचा मामला, प्रेमी को हवालात में डाला और फिर...
पहले जेल जा चुकी है चर्चा में आई महिला डॉक्टर
पीड़िता का गर्भपात करने में जिस महिला डॉक्टर का नाम सामने आया है, वह पहले भी कई बार इसी तरह के मामलों में चर्चा में आ चुकी है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के देहरादून से भी यह महिला जेल जा चुकी है।
कोतवाली प्रभारी बेहट पवन चौधरी का कहना है कि पीड़िता ने पहले यही बात बताई थी कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसका उसी के मोहल्ले के एक दूसरे युवक ने महिला डॉक्टर के पास ले जाकर गर्भपात कराया था। आरोपी युवक के साथ महिला डॉक्टर एवं गर्भपात कराने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले जाने वाले युवक आरोपी थे, लेकिन बाद में महिला डॉक्टर व युवक के नाम के बिना ही तहरीर दी गई, जिसमें केवल दुष्कर्म के आरोपी युवक को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/