फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   premi kich to premica in panchayat, premi reached jail

भरी पंचायत में प्रेमिका को मारी लात, थाने पहुंचा मामला, प्रेमी को हवालात में डाला और फिर...

Sun, 23 Feb 2020 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2020 08:21 PM IST
सार

प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो गांव में पंचायत बैठ गई। इस दौरान प्रेमी ने भरी पंचायत में भी प्रेमिका की पिटाई कर दी और फिर...

विज्ञापन
premi kich to premica in panchayat, premi reached jail
फाइल फोटो - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर पंचायत बैठ गई। इस दौरान गुस्साए प्रेमी ने भरी पंचायत में प्रेमिका की पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई प्रेमिका ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती की तो प्रेमिका उसके बचाव में आ गई। पुलिस ने उसे छोड़ने से मना किया तो उसने धमकी दी कि यदि उसके प्रेमी को नहीं छोड़ा तो वह नहर में कूदकर जान दे देगी।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के गांव में प्रेमी युगल के बीच विवाद हो गया था। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पंचायत बैठी। बातचीत के दौरान गुस्साए प्रेेमी ने प्रेमिका को पीटकर वहां से भगा दिया। लोगों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। बिना किसी निर्णय के पंचायत खत्म हो गई। शुक्रवार को प्रेमिका थाने पहुंची और प्रेमी पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कहा- मैं नहीं जानती, फिर बोली- मत मारो मेरे प्रेमी को

वहीं पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो प्रेमिका ने लगाए गए आरोपाें को गलत बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। युवती ने कहा यदि उसके प्रेमी को नहीं छोड़ा तो वह नहर में कूदकर जान दे देगी। रात को युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए, जबकि युवक अभी हवालात में बंद है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घर से हो चुके हैं फरार
गांव निवासी दोनों युवक और युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक बार दोनों घर से चले गए थे। परिजनों ने नोएडा में खोज लिया था। युवती के परिजनों ने उस पर युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से मिलने लगी। इसे लेकर ही पंचायत हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed