फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against the accused in the fake passport case at Delhi Gate.

Meerut News: देहली गेट में फर्जी पासपोर्ट के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the accused in the fake passport case at Delhi Gate.
मेरठ। देहली गेट थाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ सही जानकारी छिपाकर पासपोर्ट बनवाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भावनपुर के अब्दुलापुर निवासी असद राजा ने बृहस्पतिवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित अख्तर मस्जिद कॉलोनी निवासी हसन बहादुर को 1992 में हुई गैंगवार में गोली लती थी। घटना के बाद हसन के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ 1998 में जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी जेल गया था। वर्तमान में भी केस न्यायालय में चल रहा है। पीड़ित के अनुसार केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी ने सही तथ्य छिपाकर गलत तरीके से अपना पासपोर्ट बनवा लिया। आरोप है कि उच्च अधिकारियों से शिकायत पत्र देने के बाद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed