फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A canter loaded with cutters was caught, the accused were sent to jail

Meerut News: कटरों से लदा कैंटर पकड़ा, आरोपी जेल भेजे

Tue, 17 Dec 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
A canter loaded with cutters was caught, the accused were sent to jail
किठौर। पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान बड़ौत पशु पैठ से कटान के लिए लेकर जा रहे काफी संख्या में कटरों से लदा कैंटर थाने के सामने पकड़ लिया। तिरपाल खोलकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। भूसे की तरह कटरे लदे देखकर पुलिस ने गाड़ी से उतारा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम किठौर पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर में बड़ौत पशु पैठ से लगभग 200 कटरे ऊपर नीचे तह में भूसे की तरह भरकर ले जाए जा रहे हैं। किठौर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कैंटर आते देख पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी चालक रविंद्र निवासी सरूरपुर तथा कटरे खरीदकर लाए सरधना निवासी शकील और रिजवान के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन



दुकान के सामने खड़ी कार चोरी
किठौर। गांव हसनपुर कलां निवासी सुधांशु गुप्ता ने बताया कि 11 नवंबर की रात उसकी कार गांव में ही अपनी किराना की दुकान के सामने खड़ी की थी। सुबह दुकान पर पहुंचा तो गाड़ी नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed