{"_id":"677c3b1b76413b4784058f22","slug":"a-call-to-remove-evils-from-vishwakarma-society-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107468-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विश्वकर्मा समाज से कुरीतियां दूर करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विश्वकर्मा समाज से कुरीतियां दूर करने का आह्वान
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित बजरंग लाल धीमान के आवास पर सोमवार को विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के संरक्षक जगबीर सिंह धीमान व संचालन महामंत्री बजरंग लाल धीमान ने किया। बैठक में रामराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए।
समिति अध्यक्ष केपी सिंह धीमान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा कायम रखने का है। विश्वकर्मा समाज की पूरे विश्व में अलग ही पहचान है। विश्वकर्मा के बिना सारा समाज अधूरा है। अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति और सभी मंदिरों के दंड ध्वज, सोने की लंका, विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र, पुष्पक विमान, द्वारकापुरी देवी-देवताओं के अस्त्र शस्त्र, सिंहासन, मूर्ति कला, स्वर्ण कला भवन निर्माण आदि के विश्वकर्मा ही निर्माता हैं। विश्वकर्मा विज्ञान के आविष्कारक हैं।
बजरंग लाल धीमान ने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दें। दहेज प्रथा, ब्रह्म भोज आदि बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा के लिए प्रेरित करें। योगेंद्र धीमान ने कहा कि हमें धार्मिक व सामाजिक कार्यों के अलावा राजनीति में भी आगे आना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जगबीर सिंह धीमान, मांगेराम धीमान, विजयपाल धीमान, बलविंदर सिंह धीमान, नितिन कुमार धीमान, योगेंद्र कुमार धीमान, जसबीर सिंह धीमान, प्रदीप धीमान, नीरज धीमान, दिनेश, सुरेंद्र धीमान, राजेश कुमार धीमान आदि मौजूद रहे।