फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A call to embody Krishna's ideals in life.

Meerut News: कृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

Sat, 05 Sep 2026 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 05 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
A call to embody Krishna's ideals in life.
भगवान श्री कृष्ण के जीवन उपदेश देते आचार्य - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। आर्य समाज शास्त्रीनगर में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह के तृतीय सत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। आचार्य रणधीर शास्त्री एवं डॉ. इंद्रदेव शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। यजमान सुशील कुमार गुप्ता, निशांत एवं अतुल वर्मा सपत्नीक रहे। बिजनौर से आए आर्य भजन उपदेशक पंडित नरेश दत्त आर्य ने सुमधुर भजनों एवं वैदिक उपदेश के माध्यम से योगीराज श्रीकृष्ण के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति केवल पूजा नहीं बल्कि ईश्वर की आज्ञा का पालन और श्रेष्ठ आचरण को जीवन में उतारना है। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मदनपाल सिंह तोमर और सत्यपाल सिंह ने किया। अध्यक्षता संरक्षक दिगंबर सिंह चौहान एवं विनीता त्यागी ने की। कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न समाजों से आए समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन में प्रधान सूरजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामौतार आर्य, दिनेश कक्कड़, देवेंद्र शिशौदिया, धर्मवीर शर्मा, विभा आर्या, दीपा आर्या, डॉ. वीरेंद्र आर्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed