फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A call to draw inspiration from the life of Bhagat Singh.

Meerut News: भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
A call to draw inspiration from the life of Bhagat Singh.
आर्य समाज बुढ़ाना गेट के 150 वें स्थापना दिवस पर चतुर्वेद पारायण यज्ञ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर रविवार को चल रहे चतुर्वेद पारायण शृंखला यज्ञ में ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गईं। आर्य कन्या गुरुकुल के संचालक आचार्य प्रमोद शास्त्री ने कहा कि हमें क्रांतिकारी भगत सिंह और श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपना सब कुछ बेचकर लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की थी। सरदार भगत सिंह ने देश के लिए मात्र 23 वर्ष की उम्र में फांसी का फंदा चूम लिया। यजमान अमित कांत रहे और अध्यक्षता विपिन गर्ग ने की। जिला प्रधान सुशील बंसल ने क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छोटी उम्र में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान सोम प्रकाश, मनोज प्रजापति, विजय आर्य, चंद्र गुप्त कथूरिया, सत्यप्रकाश गुप्ता, गीता बंसल, मनीषा गोयल, रेखा गुप्ता और लता गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed