फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A businessman who went out for a walk from his house went missing

Meerut News: घर से टहलने निकला कारोबारी लापता

Sat, 05 Apr 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A businessman who went out for a walk from his house went missing
मेरठ। भूड़बराल निवासी कारोबारी इमरान बृहस्पतिवार रात घर से टहलने के लिए निकले और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उन्हें तलाशने की मांग की है। परिजन उनके अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

भूड़बराल निवासी 50 वर्षीय इमरान अली की शताब्दीनगर इंडस्ट्रीयल तृतीय में बीआई कंडेक्टर काॅपर वायर बनाने की फैक्टरी है। परिजन के अनुसार बृहस्पतिवार रात आठ बजे इमरान परतापुर तिराहे तक टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। एक घंटा बीत जाने के बाद बेटे आमिर ने फोन कर घर आने के लिए पूछा तो इमरान ने दस मिनट में आने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व कारोबारी का उनके भतीजे कैफ से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शताब्दीनगर आॅनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी इमरान अली के परिजनों से मिले और उच्च अधिकारियों से मिलकर उन्हें जल्द तलाशने की बात कही। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर कारोबारी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed