{"_id":"67dc7bffce8ab18e2801f6ea","slug":"a-businessman-was-beaten-up-due-to-enmity-a-chowmein-cart-was-overturned-on-protest-laward-news-c-42-1-smrt1030-103488-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंजिश में व्यापारी को पीटा, विरोध पर चाउमीन का ठेला पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंजिश में व्यापारी को पीटा, विरोध पर चाउमीन का ठेला पलटा
विज्ञापन
दौराला। सकौती बाजार में चाउमीन का ठेला लगाने वाले व्यापारी महेंद्र कुमार ने सकौती निवासी तीन युवकों पर मारपीट करने व चाउमीन का ठेला पलटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रंजिश में तीनों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद व्यापार संघ के पदाधिकारी मौके पर एकत्रित हुए और कार्रवाई न होने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी।
महेंद्र ने बताया कि तिल्हैंडी पर मिल गेट के सामने उसकी सकौती निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उस दौरान समझौता हो गया था, लेकिन युवक उससे रंजिश रखे हुए था। बृहस्पतिवार दोपहर युवक अपने दो अज्ञात साथियाें के साथ बाइक पर सवार होकर उसके ठेले पर पहुंचा। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर ठेला पलट दिया। ठेला पलटने से उसका सामान खराब हो गया और उसे हजारों का नुकसान हो गया।
पीड़ित ने मामले की जानकारी व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल को दी। कृष्णपाल पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ चौकी पहुंचा और तहरीर दी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो शुक्रवार को थाने का घेराव किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री दीपक सिरोही आदि मौजूद रहे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।