फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A businessman was assaulted in his home and threatened with death.

Meerut News: व्यापारी के साथ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A businessman was assaulted in his home and threatened with death.
नौचंदी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष पर अमित मरिंडा गिरोह का सदस्य होने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना 10 अप्रैल देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि दीपक शर्मा अपने कई साथियों के साथ व्यापारी अमरदीप के घर पहुंचा। अमरदीप भाजपा का नेता है। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर व्यापारी व उसके परिवार के साथ मारपीट की। परिजनों को हथियारों के बल पर पीटा और धमकाया गया। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दीपक शर्मा पर अमित मरिंडा गिरोह का सदस्य होने आरोप भी अमरदीप ने लगाया। पीड़ित व्यापारी ने नौचंदी थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमरदीप का भी रहा है विवादों से पुराना नाता
अमरदीप के खिलाफ भी मेडिकल थाने में मुकदमे दर्ज है। दरअसल कुछ साल पहले अमरदीप अपने साथियों के साथ मेडिकल थाने पहुंचा था। उसकी थाने में सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और एक बैनर छपवाया और उस पर लिखवाया कि मेडिकल थाने में भाजपा नेताओं का आना सख्त मना है। उसकी मंशा रह थी कि पुलिस पर यह आरोप लग जाए कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के लिए इस तरह का बैनर लगवाया है। इस मामले में अमरदीप के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed