फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A businessman's accountant conspired to commit fraud of Rs 2.5 lakh in Shamli district

मुनीम ने ढाई लाख हड़पने के लिए रचा था लूट का नाटक, अब ऐसे खुली आरोपी की पोल

Tue, 15 Oct 2019 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
A businessman's accountant conspired to commit fraud of Rs 2.5 lakh in Shamli district
आरोपी मुनिम - फोटो : अमर उजाला

बागपत के धान व्यापारी के मुनीम ने 2.42 लाख रुपये नकदी और बाइक लूट की फर्जी सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि मुनीम ने रकम हड़पने के लिए लूट का नाटक रच दिया। पुलिस ने मुनीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मुनीम को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जनपद बागपत के थाना बिनौली के गांव बरनावा निवासी अरुण जैन पुत्र आनंद कुमार जैन हरियाणा के बापौली में धान की खरीद फरोख्त का कारोबार करता है। रविवार को व्यापारी हरियाणा से धान बिक्री के करीब 2.42 लाख रुपये लेकर चला था। रात हो जाने के कारण व्यापारी ने धान बिक्री की रकम को कैराना निवासी अपने परिचित के यहां रख दी थी और घर चला गया था। सोमवार को व्यापारी ने दुकान पर काम करने वाले मुनीम विनीत निवासी मखमूलपुर थाना कांधला को रकम लाने के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे विनीत ने पुलिस को सूचना दी कि वह कैराना से रकम लेकर बाइक से बरनावा जा रहा था। बुढ़ाना मार्ग पर गांव हुरमजपुर के निकट बाइक सवार हथियारबंद तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर धान बिक्री की रकम औरी बाइक लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मे हड़कंप मच गया। सीओ कैराना प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। स्वाट टीम को भी घटना की छानबीन में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला सिपाही ने प्रेमी संग रची थी साजिश, पति सहित ससुरालियों को फंसाने का था प्लान, अब तीन गिरफ्तार

वहीं पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, तो पुलिस ने मुनीम से गहनता से पूछताछ की गई। एसपी अजय कुमार ने बताया कि गहनता से जांच करने पर लूट की घटना झूठी पाई गई है। मुनीम ने रकम हड़पने के लिए नाटक किया था। मुनीम की निशानदेही पर पूरी रकम 2.42 लाख रुपये बरामद करने के साथ ही लिसाढ़ के जंगल से बाइक बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि मुनीम विनीत के खिलाफ अमानत में खयानत और झूठी सूचना देने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

इस तरह शक के घेरे में आया मुनीम
कांधला थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मुनीम ने जिस तरह से लूट की घटना होना बताया था, उसके बाद मौके पर छानबीन की गई तो आसपास के लोगों ने इस बारे में जानकारी से इंकार कर दिया। इससे मुनीम शक के घेरे में आ गया। मुनीम ने बताया था कि वह रकम लेकर कैराना से सीधे बरनावा जा रहा था। इसके बाद मुनीम के मूल गांव मखमूलपुर में जाकर छानबीन की गई तो पता चला कि समय की घटना बताई गई, उससे पहले उसे गांव में देखा गया था। इसके बाद मुनीम पर शक और पुख्ता हो गया। मुनीम से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद मुनीम के घर से रकम बरामद होने के साथ ही बाइक भी बरामद हो गई। बाइक को मुनीम ने ही लिसाढ़ के जंगल में डाल दिया था, ताकि पुलिस को लूट होने का पुख्ता यकीन हो जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed