फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A bus tyre puncture caused a two-hour traffic jam on the main road.

Meerut News: बस का टायर पंचर होने से दो घंटे मुख्य मार्ग पर लगा जाम

Thu, 05 Feb 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
A bus tyre puncture caused a two-hour traffic jam on the main road.
बस के पहिए में पंचर होने से मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ-हस्तिनापुर रोड पर थाने से कुछ दूर आगे चौहान चौक के पास रोडवेज बस के आगे के टायर में पंचर होने पर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। बस का पहिया बदलने में लगभग दो घंटे लगे। बस हटाए जाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
नगर के मुख्य पर प्रतिदिन जाम के हालात रहते हैं। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को अपराह्न डेढ़ बजे के आसपास बिजनौर की ओर से आ रही नजीबाबाद डिपो की बस थाने से कुछ आगे चौहान चौपाल के पास पहुंची तो बस के आगे के एक टायर में पंचर हो गया। इस कारण बस सड़क पर जहां थी, वहीं खड़ी हो गई।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री उतर आए। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया। पंचर के कारण बस सड़क पर खड़ी होने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। इससे सड़क पर जाम की स्थित बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पंचर ठीक होने में लगभग दो घंटे का समय लगा। सड़क से बस के हटने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed