फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A bus crushed youth riding a scooter and he died on railway road in Meerut

मेरठ में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, सड़क पर गिरे युवक को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में एक बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A bus crushed youth riding a scooter and he died on railway road in Meerut
इसी बस ने रौंदा और युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोटला बाजार सब्जी मंडी निवासी मूलचंद की बाजार में ही मसाले की दुकान है। बताया गया कि शनिवार की सुबह मूलचंद का 18 वर्षीय बेटा यश सक्सेना जैन नगर में दूध लेकर स्कूटी से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद यश सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दिल्ली रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने यश को रौंद डाला। वहीं, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद रेलवे रोड और ब्रह्मपुरी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रेलवे रोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी के साथ बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा दांव: ...जब गदगद हुए अखिलेश, लोकसभा में काम आएगा ये वादा, खूब हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें हैं खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed