फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A budget of Rs 30 lakh was passed in the Gram Panchayat board meeting in Dungar.

Meerut News: डूंगर में ग्राम पंचायत की बोर्ड बैठक में 30 लाख का बजट पास

Thu, 12 Feb 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 30 lakh was passed in the Gram Panchayat board meeting in Dungar.
डूंगर गांव में बोर्ड की बैठक का आयोजन
- ग्राम पंचायत की बंजर जमीन पर अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर ग्राम पंचायत के सचिवालय में बृहस्पतिवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के विकास कार्यों को लेकर बोर्ड बैठक में 30 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।

ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार व बालेराम प्रजापति ने ग्राम पंचायत की बंजर जमीन पर अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। ग्राम पंचायत सदस्यों ने गांव में नाली, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी रोड, जल निगम द्वारा स्थापित की गई पानी की टंकी के कनेक्शन लगवाने, पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने, गुर्जरों वाले तालाब का जीर्णोद्धार करने, ग्राम पंचायत की बंजर जमीन, चकरोड, पट्टों, खलियान आदि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला नंबर एक को प्राइमरी पाठशाला नंबर दो में समायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। बताया कि इन दोनों विद्यालयों में मात्र 50 छात्र ही अध्ययनरत हैं। इस समय दोनों विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। समायोजन के बाद शिक्षकों की कमी स्वत: पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य अनीता ने जर्जर हालत में पहुंच चुके अंबेडकर भवन का पुनर्निर्माण और परिसर में पानी की टंकी का कनेक्शन लगवाने की मांग रखी।
अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बोर्ड सदस्यों को आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता पर काम किया जाएगा। ग्राम पंचायत की जमीनों पर किए गए कब्जों को हटाया जाएगा।

लेखपाल शिवानी ने गांव की बंजर जमीन पर होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया।
गांव में बरातघर का निर्माण कराने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत सदस्य गीता देवी ने रखा। ग्राम पंचायत सदस्य नोबहार, विपिन कुमार व जितेंद्र सिंह ने प्रस्ताव रखा कि जिन गली मोहल्लों में खड़ंजा है, उनमें इंटरलॉकिंग टाइल या सीसी रोड बनाई जाए। बैठक का संचालन सचिव कृष्णपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed