{"_id":"69e79c393108eeaffd028741","slug":"a-brick-inscribed-with-the-name-of-lord-rama-will-be-placed-at-the-site-of-lord-hanumans-idol-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1166751-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हनुमान जी के मूर्ति स्थल पर रखी जाएगी राम नाम की ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हनुमान जी के मूर्ति स्थल पर रखी जाएगी राम नाम की ईंट
विज्ञापन
- शताब्दीनगर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन के भव्य मंदिर में होगा भूमि पूजन
- हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत कल्याण दास महाराज भी पहुंचेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शताब्दीनगर में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य मंदिर का शिलान्यास समारोह का आयोजन अगले माह में किया जाना है। इसका निर्माण कार्य निरंतर तेजी से चल रहा है।
मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की विशाल मूर्ति को भी आगे प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस स्थान पर भूमि पूजन से पूर्व चौबीस घंटे श्रीराम नाम संकीर्तन, अखंड रामचरितमानस पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ होगा। हनुमान जी के मूर्ति स्थल पर राम नाम की ईंट रखी जाएगी।
यह कार्यक्रम हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत कल्याण दास महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। अरुण अग्रवाल परिवार की ओर से पूजन की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। भूमि पूजन के बाद ब्राह्मणों, दिव्यांगजनों, कुष्ठ रोगियों को भोजन कराकर राम चित्र अंकित वस्त्रों को भेंट किया जाएगा। इसमें खास बात यह धार्मिक अनुष्ठान में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।