फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a boy shoot and his body found in the garden under the bori

युवक की गोली मारकर हत्या, शव बोरे में बंद कर बाग में फैंका

Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
a boy shoot and his body found in the garden under the bori
आदिल का फाइल फोटो, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बहसूमा(मेरठ)। रामराज स्थित आम के बाग में बोरी में बंद गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान मीरापुर के कैथोड़ा गांव के रहने वाले युवक के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहसूमा थानाध्यक्ष शिवदत्त के मुताबिक मंगलवार शाम मेरठ-पौड़ी हाईवे पर आम के बाग में लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक बरामद की और बाग में तलाशी शुरू की। बाग में बने एक कमरे से बोरे में बंद शव मिला। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो शरीर पर गोलियों के निशान थे। ग्रामीणों ने उसकी पहचान मीरापुर थाना क्षेत्र के कैथोड़ा गांव के आदिल(20) पुत्र रिजवान के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक रामराज स्थित मुख्य मार्ग पर कार श्रृंगार के नाम से दुकान करता था। सूचना मिलने पर युवक की मां नसरीन, भाई इकराम और बहनोई हसीन आलम भी पहुंच गए। हसीन आलम ने बताया कि आदिल सोमवार को दुकान से घर नहीं पहुंचा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। परिजनों ने पुलिस से हत्या के खुलासे की मांग की। वहीं हसीन आलम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि चार युवक दुकान पर आए थे और कोल्ड ड्रिंक पी थी। इन्हीं युवकों ने शाम को हासिमपुर के रास्ते पर एक बाइक का तेल खत्म होने की बात कहकर आदिल से तेल मंगवाया था। पुलिस चारों युवकों को तलाश कर रही है। वहीं सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आदिल के मोबाइल की कॉल रिकार्ड निकलवाई जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अकेला कमाने वाला था आदिल
आदिल के पिता का साया कई साल पूर्व उठ गया था। परिवार में मां नसरीन, भाई इकराम, आमिर,मोनीस और दो बड़ी बहनें है। परिवार में आदिल ही कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed