फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A battle between Dharma and Adharma is staged; Kumbhakarna is killed by Shri Ram's arrow.

Meerut News: धर्म और अधर्म के संग्राम का मंचन, श्रीराम के तीर से कुंभकर्ण हुआ धराशायी

Wed, 01 Oct 2025 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
A battle between Dharma and Adharma is staged; Kumbhakarna is killed by Shri Ram's arrow.
सरधना। नगर में चल रहे श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में बुधवार रात एक बार फिर धर्म और अधर्म के संघर्ष की अनुपम झलक देखने को मिली। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्री रामा मंडल श्रीराम तलैया मंदिर के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध और रावण मूर्छा जैसे शौर्य और नाटकीयता से भरपूर दृश्यों का सजीव मंचन किया।
विज्ञापन

श्रीराम और रावण की सेनाओं के आमने-सामने आने का दृश्य मंचित किया गया। कुंभकर्ण का विशाल रूप, उसकी गर्जना और फिर श्रीराम के तीरों से उसका वध, इस दृश्य ने दर्शकों की तालियों और जयघोष से मंचन स्थल को गुंजायमान कर दिया। हनुमान द्वारा अहिरावण के मायाजाल को भेदते हुए लक्ष्मण और श्रीराम को मुक्त कराना दिखाया गया।
विज्ञापन

सुग्रीव के पुत्र दधिबल द्वारा नारायण तक का वध और रावण की मूर्छा, उसके अहंकार का पतन तथा युद्ध भूमि में उसकी हार का चित्रण, धार्मिक भावनाओं और संस्कारों को पुनः जीवंत करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूर्यदेव त्यागी, मंगू प्रधान, अर्जुन राणा, कन्हैया त्यागी, ओमकुमार पुंडीर, अभिषेक, राहुल सैनी, सुनील शर्मा, आलोक जैन, राजकुमार प्रजापति, प्रदीप बुद्धिराजा, हर्षिल मित्तल, नवीन बंसल, महिपाल वाल्मीकि, सुमित, ललित, रवि प्रजापति, संजय, राहुल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed