फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A balanced diet is essential for women's health: Anshu Mehra

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है संतुलित आहार : अंशु मेहरा

Wed, 10 Sep 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
A balanced diet is essential for women's health: Anshu Mehra
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कॉलेज की आहार विशेषज्ञ अंशु मेहरा ने बताया कि संतुलित आहार न केवल महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अंशु मेहरा ने संतुलित आहार के बारे में जागरूक किया। दूसरे सत्र में छात्राओं से संतुलित आहार से संबंधित प्रश्न पूछे व तीसरे सत्र में छात्राओं ने सलाद, फ्रूट चाट, मिलेट्स नमकीन आदि बनाईं। कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने महिलाओं में एनीमिया, मोटापा, हड्डियों की कमजोरी और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताया। संचालन संयोजिका डॉ. ममता सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. कविता गर्ग, प्रियंका शर्मा, डॉ. मणि भारद्वाज, काशीफा और इरम का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed