फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A accused arrested in case of hand grenade at Baghpat city

हैंड ग्रेनेड रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस, ट्विटर पर वायरल हुए थे फोटो

Thu, 22 Aug 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
A accused arrested in case of hand grenade at Baghpat city
हथियारों के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में हाथ में ग्रेनेड एवं हथियारों के साथ बाघू गांव के रामवीर उर्फ गुरु के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में मुख्य आरोपी अंकित को हरियाणा के बहादुरगढ़ जनपद पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बहादुरगढ़ पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की, लेकिन उससे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी और न ही हैंड ग्रेनेड के बारे में पता चल सका है।  

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि युवक ने चार साल पहले खेकड़ा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में अपने दोस्त के घर फोटो खिंचवाए थे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एक तमंचा व कारतूस बरामद किए, जबकि उसका दोस्त अभी फरार है। उस पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही हैंड ग्रेनेड के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बागपत: हथियारों व हैंड ग्रेनेड के साथ युवक की वायरल तस्वीरों का सच आया सामने, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ट्विटर पर हैंड ग्रेनेड और हथियारों के जखीरे के साथ एक युवक के फोटो वायरल हुए थे। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर दो दिनों तक पूछताछ की।

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि हाथ में ग्रेनेड व हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने वाला युवक रामवीर उर्फ गुरु उर्फ भूरा पुत्र उदयवीर बाघू गांव का रहने वाला है। वह गुफा मंदिर के पास एक अखाड़े में पहलवानी के दांव पेंच सीख रहा है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी अंकित से उसकी दोस्ती है। चार साल पहले वह अपने दोस्त अंकित के घर गया था। वहीं पर उसने हैंड ग्रेनेड और हथियारों के साथ फोटो खिंचवाए। दोस्त अंकित के मोबाइल से ही फोटो खींचे गए थे। दोस्त ने उसे फोटो भी नहीं दिए थे। उसके बाद रामवीर का बाघू गांव में झगड़ा हो गया था। धारा 307 आईपीसी में उसके खिलाफ मुकदमा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद उसे जमानत मिल गई थी। 

इसके बाद वह दोस्त अंकित से नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त अंकित लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। मेरठ जनपद में उसके खिलाफ लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी रामवीर की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसके दोस्त अंकित की तलाश में जुटी हुई है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हैंड ग्रेनेड किस के पास है और कहां से लाया था, इसके बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed