{"_id":"69753aa9cc34d006bf0c6ad6","slug":"a-15-year-old-boy-was-injured-by-dogs-in-indira-nagar-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1090974-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंदिरा नगर में कुत्तों ने 15 साल के किशोर को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंदिरा नगर में कुत्तों ने 15 साल के किशोर को किया घायल
विज्ञापन
वार्ड 62 इंदिरा नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह कुत्तों के झुंड ने 15 वर्षीय किशोर वंश वर्मा पर हमला कर दिया। लोगों ने मुश्किल से उसे बचाया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है।
घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई जब किराना व्यापारी गुड्डू वर्मा का बेटा वंश वर्मा अपने पिता की दुकान की ओर जा रहा था। छोटा शिव मंदिर के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। वंश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाकर उसे छुड़ाया। हमले में वंश घायल हो गया। इस घटना से परिजन और क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं।
सूचना मिलते ही पार्षद अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि इंदिरा नगर में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और आए दिन लोगों पर हमले की शिकायतें मिलती रहती हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद ने घटना की जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दे दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।