फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाफ मैराथन में छा गए योगेंद्र, मोनिका और प्रशांत

हाफ मैराथन में छा गए योगेंद्र, मोनिका और प्रशांत

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। जवानों के साथ रविवार को महिलाओं और बच्चों ने भी हाफ मैराथन में जज्बे के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 9 गढ़वाल रेजमेंट के नायक योगेंद्र ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में लेफ्टिनेंट कनिका और बालक वर्ग में हवलदार के बेटे प्रशांत ने बाजी मारी। जवानों और बच्चों में जोश भरने के लिए 22 डिविजन जीओसी की पत्नी ने भी हिस्सा लिया और चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे भगत चौक माल रोड से 22 इंफेंट्री डिविजन जनरल ऑफिसर कमांड मेजर जनरल विक्रम देव डोगरा ने ध्वज दिखाकर 21 किमी की पुरुष वर्ग की हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। कुछ मिनट बाद ही 10 किमी की महिला और बच्चों की हाफ मैराथन शुरू हुई। हाफ मैराथन में 1233 जवानों, 77 महिलाओं और 68 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे दौड़ पूरी कर कुलंवत सिंह स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन


योगेंद्र बने पुरुष वर्ग में विजेता
माल रोड से शुरू हुई हाफ मैराथन मवाना रोड होते हुए डिफेंड कॉलोनी पहुंची और वहां से वापस होते हुए छावनी के अंदरूनी रास्ते से कुलवंत सिंह स्टेडियम पर समाप्त हुई। 9 गढ़वाल रेजमेंट के नायक योगेंद्र ने 1.09 मिनट 58 सेकेंड में 21 किमी की हाफ मैराथन पूरी कर पहले स्थान पर जगह बनाई। महज एक सेकेंड से पीछे रहे 9 गढ़वाल के नायक प्रकाश ने 1.09 मिनट 59 सेकेंड में पूरी की, जबकि 1.10 मिनट में पहुंचकर राइफल मैन भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 9 गढ़वाल के लांस नायक लक्ष्मण सिंह चौथे, नायक संदीप, नायक अनिल सिंह छठे स्थान, 168 रेजमेंट लांस नायक रथवा सातवें, 17 जाट के सिपाही अश्वनी आठवें, 27 मद्रास सिपाही वेंकटेश के नौंवे और 5 मद्रास रेजमेंट गनर मेघ सिंह 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिका-प्रशांत बने विजेता
10 किमी महिला वर्ग में लेफ्टिनेंट कनिका ने 47.38 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान कब्जाया। दूसरे नंबर पर सूबेदार राकेश की पुत्री कंचन, तीसरे नंबर पर लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील थॉमस रिटायर की पुत्री लेफ्टिनेंट निकिता थॉमस और पांचवें नंबर पर कैप्टन राजदीप की पुत्री प्रिया रहीं। बालक वर्ग में हवलदार आरएस तोमर के पुत्र प्रशांत ने प्रथम, नायब सूबेदार सतीश के बेटे अंकित ने दूसरे, हवलदार मूल सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह ने तीसरे, सूबेदार कुलदीप सिंह के बेटे गगन दीप ने चौथे और हवलदार जसवंत सिंह के बेटे पंकज राना ने पांचवें स्थान पर कब्जा किया।


सुमंदवीर बने सबसे नन्हे धावक
10 किमी की हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले 8 साल के सुमंदवीर सिंह सबसे नन्हे धावक बने। सुमनवीर को सबसे कम उम्र के धावक का पुरस्कार मेजर जनरल विक्रम देव डोगरा ने दिया। सुमंदवीर के पिता हवलदार कुलवंत सिंह 5 मीडियम रेजमेंट में हैं और वे कहते हैं कि सुमंदवीर हर दिन उनके साथ वाक पर जाता है। जिससे उनमें दौड़ने की रुचि बढ़ी।

जीओसी ने किया किया पुरस्कृत
जीओसी मेजर जनरल विक्रम देव डोगरा ने प्रतियोगिता के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग के विजेता नायक योगेंद्र और महिला वर्ग की विजेता लेफ्टिनेंट कनिका को दस-दस हजार रुपये और बालक वर्ग में प्रशांत को पांच हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया गया।


सैनिकों की उच्च स्तरीय शारीरिक दक्षता ही उन्हें सफलता दिलाती है और सभी को शारीरिक दक्षता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और बच्चों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। - जीओसी मेजर जनरल विक्रम देव डोगरा, 22 इंफेंट्री डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed