{"_id":"52-80242","slug":"Meerut-80242-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का पुजारी ही निकला चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का पुजारी ही निकला चोर
Meerut
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर। गंगानगर राजेंद्र पुरम स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी किसी और ने नहीं मंदिर के पुजारी ने ही की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपियों ने कुछ सामान राधा गार्डन के नाले में भी फेंकना बताया है।
दिगंबर जैन महावीर जी के मंदिर में शुक्रवार दिनदहाडे़ लाखों की मूर्तियां और बर्तन चोरी हुए थे। वारदात के बाद से मंदिर का पुजारी और माली लापता थे। इस कारण इन दोनों पर ही शक था। वारदात के खुलासे में एसपी देहात और सीओ सदर देहात के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मंदिर के माली दीपक निवासी जैननगर रेलवे रोड को पकड़ा था। शनिवार दोपहर पुजारी योगेंद्र निवासी सरधना खुद ही मंदिर में लौट आया। पुलिस ने पुजारी से पूछताछ की। पुजारी ने बताया कि उसने दोस्त सरदार निवासी बड़पुरा बिजनौर के पास चोरी हुईं मूर्तियां और बर्तन छिपाए हैं। पुलिस का कहना है कि राधा गार्डन नाले में भी फेंके गए सामान की तलाश की जा रही है। पुजारी की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
आईजी से मिले जैन समाज के लोग
मंदिर में चोरी की वारदात को लेकर शनिवार दोपहर जैन समाज के लोग आईजी जोन से मिले थे। आईजी ने एसपी देहात को फोन कर जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इस वारदात की जानकारी पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और संजीव जैन सिक्का भी मंदिर पहुंचे।