{"_id":"52-78565","slug":"Meerut-78565-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की डेट बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की डेट बदली
Meerut
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही रस्साकशी मंगलवार को खत्म हो गई। डीएम पंकज यादव की अध्यक्षता में र्हुई कॉलेजों की बैठक में चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। त्योहारों को देखते हुए अब चुनाव छह से 21 नवंबर के बीच संपन्न कराएं जाएंगे।
सीसीएसयू कैंपस, आरजी कॉलेज, मंगलपांडे, कनोहरलाल कॉलेज, एनएएस कॉलेज ने तीन नवंबर को छात्रसंघ चुनाव घोषित किए थे। चुनाव और त्योहारों को देखते हुए डीएम ने सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर बैठक में बुलाया। मंगलवार को बचत भवन में महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम ने चुनाव में आ रही दिक्कतों और छात्र संगठनों की मांग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को चुनाव के लिए फोर्स उपलब्ध कराना आसान नहीं है। क्योंकि मेरठ समेत आसपास के जनपदों में गंगा स्नान मेला है। फोर्स और अधिकारी मेला ड्यूटी में रहेंगे। बैठक में चुनाव की तिथियों पर मंथन हुआ, जिसमें तय हुआ कि कनोहर लाल डिग्री कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज और माछरा कॉलेज में 8 नवंबर को चुनाव होगा। शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज, एएस पीजी कॉलेज मवाना, कृषक डिग्री कॉलेज मवाना में 9 नवंबर को मतदान होगा। एनएएस डिग्री कॉलेज में सीए की परीक्षा के कारण 21 नवंबर को चुनाव तय किए।
सीसीएसयू का चुनाव तय नहीं
सीसीएसयू कैंपस का चुनाव अभी तय नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय प्रबंधन 13 नवंबर को चुनाव कराना चाहता है, जबकि बैठक में 8 नवंबर की तिथि तय हुई है। 8 को तीन कॉलेजों में चुनाव है, इसीलिए उम्मीद है कि कैंपस में 13 को चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन
सत्ताधारी संगठन का दिखा असर
एबीवीपी और एनएसयूआई का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में चुनाव स्थगित किए गए हैं। क्योंकि चुनाव घोषित होते ही सपा छात्रसभा विरोध कर रही थी। 14 अक्तूबर को कुलपति वीसी गोयल ने भी आपात बैठक बुलाकर तीन घंटे तक तिथि पर माथापच्ची की, लेकिन तब कार्यक्रम नहीं बदला था। सपा छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजदीप विकल ने डीएम से तिथि बदलवाने की मांग की थी। इसके बाद डीएम ने बैठक बुलाई और तिथि बदल दी गई।