{"_id":"52-78538","slug":"Meerut-78538-52","type":"story","status":"publish","title_hn":" अरुण सिंह ट्राफी पर स्प्रिंग डेल्स का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण सिंह ट्राफी पर स्प्रिंग डेल्स का कब्जा
Meerut
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में खेली जा रही पांचवीं आल इंडिया अरुण सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता स्पिंग डेल्स पब्लिक स्कूल हरियाणा ने जीत ली है। फाइनल में स्प्रिंग डेल्स ने ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल नोएडा को 11 रन से हराया। स्प्रिंग डेल्स ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ऑक्सफोर्ड ग्रीन की टीम 202 रनों पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि वरुण अग्रवाल ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अतहर अली, भानू प्रताप, विक्रम लांबा, सुभाष वर्मा, सुशील त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन