{"_id":"52-78533","slug":"Meerut-78533-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट एंड रोड पर छात्रा से छेड़छाड़, सहपाठी को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट एंड रोड पर छात्रा से छेड़छाड़, सहपाठी को पीटा
Meerut
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट स्थित एक स्कूल के सामने कार सवार तीन युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छात्रा के सहपाठी को पीटा। शोर सुनकर लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। भाजपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक, लालकुर्ती की एक किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। दोपहर को छुट्टी के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। वेस्ट एंड रोड पर लग्जरी गाड़ी में सवार तीन युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के साथ ही चल रहे उसके सहपाठी रजबन बाजार निवासी शशांक ने विरोध कर दिया, तो आरोपियों ने उसे हाकी-डंडों से पीटा। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। लोगों ने आरोपी की पिटाई की। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। शशांक भाजपा नेत्री बबीता चौहान का बेटा है। सूचना पर भाजपा नेत्री सीमा अग्रवाल कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंच गईं। भाजपाइयों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह का कहना था कि आरोपी की निशानदेही पर उसके साथियों की तलाश की जा रही है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
हवालात में हमले का प्रयास
आरोपी को देखने के बहाने भाजपा नेत्री हवालात तक पहुंच गईं और आरोपी पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को बचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा का पड़ोसी है, उसकी गाड़ी से हाकी डंडे मिले हैं।